Thursday, 8 August 2013

पाकिस्तानी शासको पर कैसे नकेल कसा जाये ?

पाकिस्तानी शासको पर कैसे नकेल कसा  जाये ?
               पाकिस्तानी शासको की नकेल कसनी हो तो उनको वाशिंगटन से होनेवाली शास्त्रों की आपूर्ति रोकना आवश्यक है।  उसके लिए अमेरिका निवासी भारतीयों को पत्र , फोन , तथा  इ-मेल वह के जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियो को बड़ी संख्या में लगातार भेजने चाहिये।  यह काम कठिन नहीं है।  अमेरिका में लोकतंत्र की जड़े गहरी है।  पत्रों की मार से और और आगामी चुनाव की भय से वे झुकते है।  अमेरिका में पूँजीवाद व्यापक है।  वह की कंपनिया अपने व्यापार के लिये सतत प्रयत्नशील रहते है। उनमे से कुछ की मदद से भी सरकार पर दवाब बनाया जा सकता है।  इसके आलावा भारत में पुलिस को पर्याप्त संसाधन उपलब्ध करना भी आवश्यक है। भारत में आतंकवादी हमलो का नियोजन पाकिस्तानी सेना के अधिकारी करते है, जिक उत्तर हमारी पुलिस को देना होता है। एक क्रूर सेना के मुकाबले हमने साधारण पुलिसवाले के प्राण दाव पर लगा दिये है। क्या इस बात का एहसास हमारे शासनकर्ताओ को है ? कम से कम आतंकवादी के विरुद्ध तियार किये गए पुलिस फ़ोर्स -१ नामक नए दल का विस्तार तो किया ही जाना चाहिये। उन्हें आधुनिक शास्त्र , भरपूर वेतन ,और उनके परिवार को बिमा सुरक्षा मिलनी चाहिये। सभी शहरो में उन्हें बड़े पैमाने पर उचे दर्जे के बुलेट प्रूफ जैकेट दिए जाने चाहिये।  जिन सामान्य लोगो की सुरक्षा के लिये वे प्राण जोखिम में डालते है उन सामान्य लोगो को भी इसकी मांग करनी चाहिये।  यदि शासन इस ओर ध्यान नहीं देता तो प्रसार माध्यमो द्वारा तथा शांतिपूर्ण मार्गो से उसके लिये दवाब बनाना चाहिये।          

No comments: